पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • बीमार और बेसहारा लोगों का लोक हितकारी ट्रस्ट ग्रुप

बीमार और बेसहारा लोगों का लोक हितकारी ट्रस्ट ग्रुप

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फिटनेस के लिए छोड़ा फैमिली बिजनेस
स माज सेवी डॉ. केशव पांडे लोक हितकारी ट्रस्ट नाम से वॉट्सएप ग्रुप संचालित कर रहे हैं। इस ग्रुप में 100 से अधिक सदस्य हैं। यह ग्रुप गरीब व बेसहारा लोगों के मुफ्त इलाज के लिए काम कर रहा है। जैसे ही किसी सदस्य काे किसी ऐसे मरीज की जानकारी मिलती है, जाे पैसे के अभाव में अपना इलाज नहीं करवा पा रहा है, तो यह ग्रुप उसका मुफ्त इलाज कराता है। डॉ. केशव पांडे उपनगर ग्वालियर में लोक हितकारी ट्रस्ट नाम से अस्पताल चलाते हैं। इन मरीजों को वहां भेजकर उनको मुफ्त इलाज, जांच व दवाएं दी जाती हैं। जिन मरीजों को सुपर स्पेशलिटीज की जरूरत होती है उन्हें जेएएच या अन्य सरकारी अस्पतालों में भर्ती कर उनकी पूरी मदद की जाती है। अस्पताल की ओपीडी में हर राेज 100 से 110 मरीज इलाज के लिए आते हैं। इस अस्पताल को शहर के 1200 लोग आर्थिक सहायता कर रहे हैं। किसी भी व्यक्ति को अगर इलाज की जरूरत पड़ती है या वह इस ग्रुप से जुड़कर गरीब मरीजों की सहायता करना चाहता है, तो वह डॉ. केशव पांडे के मोबाइल नंबर पर संपर्क कर सकता है।

पवन जैन

city people
utility Group
डॉ. केशव पांडे

खबरें और भी हैं...