पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सिटी रिपोर्टर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर क्लब के आगामी प्रोजेक्ट में कई कार्यक्रमों को शामिल किया गया है। इस साल से चीनोर और उसके आसपास के क्षेत्र में स्थित स्कूलों का विकास किया जाएगा। क्षेत्र के आसपास साक्षरता कार्यक्रम चलाया जाएगा।

स्कूलों के समग्र विकास के लिए स्मार्ट क्लास का कॉन्सेप्ट भी शुरू किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट को 85 लाख रुपए खर्च होंगे। यह बात राेटरी क्लब ग्वालियर डिस्ट्रिक्ट 3053 के आगामी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर भूपेंद्र जैन ने कही। वह एक होटल में क्लब की ओर से कराई गई मीटिंग में बोल रहे थे। हाल ही में अमेरिका के सेंटियागो में हुई प्रांतपालों की ट्रेनिंग में हिस्सा लेकर लौटे भूपेंद्र जैन ने वहां पेश किए प्रोजेक्ट पर चर्चा की। साथ ही आगामी कार्ययोजना के बारे में बताया। इस अवसर पर अध्यक्ष आदेश बंसल, सचिव राजेंद्र मल्होत्रा, आगामी अध्यक्ष राजकुमार शिवहरे, सहायक प्रांतपाल आलोक भार्गव अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

अमेरिका के सेंटियागो में हुई ट्रेनिंग में हिस्सा लेकर लौटे भूपेंद्र जैन ने कहा
रोटरी स्मार्ट क्लास पर खर्च करेगी 85 लाख
good news

ट्रेनिंग से लौटे भूपेंद्र जैन।

खबरें और भी हैं...