पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • ट्रक से 1 लाख के टायर चोरी कर ले गया ड्राइवर

ट्रक से 1 लाख के टायर चोरी कर ले गया ड्राइवर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बहोड़ापुर के ट्रांसपोर्ट नगर में एक ट्रक से 1 लाख रुपए के टायर चोरी हो गए। ट्रांसपोर्टर ने ट्रक ड्राइवर गजेंद्र धाकड़ पर शंका जाहिर की है। घटना नवंबर माह की है।

थाना प्रभारी जेएस मुजोरिया के अनुसार ट्रांसपोर्टर पीयूष जैन ने शिकायत की थी कि 1 नवंबर को उनका ट्रक ट्रांसपोर्ट नगर से गायब हो गया था, ट्रक तो कुछ समय बाद मिल गया लेकिन इसमें से 1 लाख रुपए के टायर गायब थे।

मां-बाप ट्रेन में सवार हो गए बच्चे प्लेटफार्म पर रह गए

परिजन के साथ ग्वालियर से झांसी जा रहे 2 बच्चे स्टेशन पर रह गए। बिरला नगर निवासी गौरव शर्मा प|ी, मां और 2 बच्चों के साथ झांसी जा रहे थे। ताज एक्सप्रेस के प्लेटफार्म नंबर 1 पर पहुंचने के बाद गौरव ने 9 साल के बेटे कौस्तुभ शर्मा और 7 साल की ख्याति को ताज एक्सप्रेस में बैठा दिया और खुद मां व प|ी को लेकर दूसरे डिब्बे में चढ़ गए। तभी ट्रेन चल दी तो दोनों बच्चे ट्रेन से उतर गए। बाद में आरपीएफ की मदद से बच्चे मिल गए।

खबरें और भी हैं...