पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • आजीवन सहयोग निधि जुटाने में फिर से पिछड़ा ग्वालियर

आजीवन सहयोग निधि जुटाने में फिर से पिछड़ा ग्वालियर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आजीवन सहयोग निधि जुटाने के मामले में ग्वालियर भाजपा के नेता एक बार फिर फिसड्डी साबित हुए हंै। कार्यकर्ताओं को वार्ड-वार्ड घुमाने के बाद भी लक्ष्य से आधी राशि यानी 25 लाख रुपए ही जुटाए जा सके हैं।

वहीं आजीवन सहयोग निधि के जिला प्रभारी व जीडीए अध्यक्ष अभय चौधरी लक्ष्य हासिल करने से चूकने पर अपनी कमी छिपाने के लिए झूठ का सहारा ले रहे हैं। उनका कहना है कि सहयोग निधि जुटाने का अभियान 11 फरवरी से शुरू हुआ है। वहीं भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता रामेश्वर शर्मा का कहना है कि पार्टी ने 11 फरवरी को पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर इस अभियान का समापन रखा था। ग्वालियर शहर के पास 51 लाख रुपए जुटाने का लक्ष्य था। लेकिन जिला प्रभारी लक्ष्य हासिल करने में अक्षम साबित हुए। इससे पहले पिछली बार भी ग्वालियर को 28 लाख रुपए आजीवन सहयोग निधि जुटाने का टारगेट दिया गया था, लेकिन यहां से 18 लाख रुपए ही जुटाए गए थे।

प्रदेश प्रभारी की चुटकी हुई सच
बीते दिनों सहयोग निधि के लिए संभागीय कार्यालय पर बैठक लेते हुए अभियान के प्रभारी रघुनंदन शर्मा ने कहा था कि पिछली बार प्रदेश में दो ही जिले सहयोग निधि जुटाने में पिछड़े थे। जिनमें एक केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का ग्वालियर था और दूसरा प्रदेशाध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान का खंडवा। उन्होंने कहा कि इस बार ऐसा नहीं होने देना, लेकिन ऐसा ही हो गया।

अब ऐसा कोई कार्यक्रम नहीं है
पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाते हुए 11 फरवरी को आजीवन सहयोग निधि का अधिकृत कार्यक्रम खत्म हो चुका है। अब जिन लोगों से सहयोग निधि लेनी हो पार्टी कार्यकर्ता ले सकते हैं, लेकिन पार्टी के स्तर पर ऐसा कोई कार्यक्रम अब नहीं है। रामेश्वर शर्मा, प्रवक्ता-मप्र भाजपा

आजीवन सहयोग निधि जुटाने का अभियान तो 11 फरवरी से शुरू हुआ है। आज इसके समापन होने की जानकारी गलत है। हम लक्ष्य पूरा कर लेंगे। अभय चौधरी, जिला प्रभारी -आजीवन सहयोग निधि

खबरें और भी हैं...