पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • वेंडरों की ईमानदारी से मिले 3 लाख के गहने

वेंडरों की ईमानदारी से मिले 3 लाख के गहने

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वेंडरों की ईमानदारी से यात्री के 3 लाख रुपए के गहने उसे सुरक्षित मिल गए। यात्री का लावारिस सूटकेस प्लेटफार्म पर चाय बेच रहे वेंडरों को मिला। इसकी सूचना जीआरपी थाने के स्टाफ को दी। जीआरपी स्टाफ मौके पर पहुंचा और सूटकेस की तलाशी ली। जिसमें सोने की सात चूड़ियां, अंगूठी, नथ, झुमकी, 16 हजार 640 रुपए नगद और कपड़े मिले। बरामद किए गए माल की कुल कीमत 3 लाख रुपए बताई गई है। जीआरपी स्टाफ ने रात में ही सूटकेस में रखी प्रमोद की आईडी से पता तलाश कर सूटकेस उसे सौंप दिया।

जीआरपी डीआई प्रकाश सेन ने बताया कि मैनपुरी निवासी प्रमोद कुमार भोपाल जाने के लिए बुधवार रात स्टेशन पहुंचे। वे एपी एक्सप्रेस में परिवार को साथ लेकर सवार हो गए। सामान ज्यादा होने के कारण वे अपना एक सूटकेस प्लेटफार्म पर ही भूल गए। ट्रेन जाने के बाद वहां से राजेश वर्मा व अकील नाम के वेंडर गुजरे। उन्होंने लावारिस सूटकेस की सूचना जीआरपी इंटेलीजेंस के विष्णु शर्मा को दी।

खबरें और भी हैं...