ग्वालियर | इंडिया सर्वे ऑन हायर एजुकेशन (एआईएसएचई) के पोर्टल पर सत्र 2014-15 व 2015-16 की जानकारी नहीं देने पर जीवाजी यूनिवर्सिटी ने 65 कॉलेजों को नोटिस जारी किया है। ऐसे कॉलेजों को 16 फरवरी तक एआईएसएचई के पोर्टल पर जानकारी अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं।