पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • अबूझ मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि व अमृत सिद्धि योग

अबूझ मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि व अमृत सिद्धि योग

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर| बसंत पंचमी का पर्व 12 फरवरी को मनाया जाएगा। अबूझ मुहूर्त होने के साथ - साथ इस दिन सर्वार्थ सिद्धि, अमृत सिद्धि योग भी है। लिहाजा इस दिन वैवाहिक बंधन में बंधने वालों का दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा।

ज्योतिर्विद डॉ.एचसी जैन के अनुसार माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि के दिन मां सरस्वती की पूजा करने का विशेष महत्व है। ज्योतिष शास्त्र की दृष्टि से देखें तो कुण्डली का पंचम भाव शिक्षा भाव कहलाता है। ज्योतिषाचार्य पं. विजयभूषण वेदार्थी के अनुसार छोटे बच्चों की पढ़ाई शुरू करने से पूर्व पट्टी पूजन का श्रेष्ठ दिन बसंत पंचमी को माना जाता है। इस दिन अभिजित मुहूर्त में सुबह 10.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक पट्टी पूजन के लिए उपयुक्त समय है।

यहां होंगे विवाह सम्मेलन
अचलेश्वर सार्वजनिक न्यास का सर्वजातीय विवाह सम्मेलन मेला ग्राउंड पर आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन में 83 जोड़ों का विवाह कराया जाएगा। मेला ग्राउंड में होने वाले कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथि सुबह 11 बजे दीप प्रज्वलन कर करेंगे। वर-वधू को आशीर्वाद मुरैना के सांसद अनूप मिश्रा, महापौर विवेक शेजवलकर, नगर निगम के सभापति राकेश माहौर देंगे।जन उत्थान न्यास के तत्वावधान में कटोराताल के सामने मैदान में 55 जाेड़ों का विवाह कराया जाएगा। न्यास के अध्यक्ष डॉ. सतीश सिंह सिकरवार, संयोजक राजीव चड्ढा ने बताया कि सुबह 8 बजे 55 दूल्हे भगवान अचलनाथ का आशीर्वाद लेकर विवाह स्थल पहुंचेंगे। वहीं वाल्मीकि समाज प्रगतिशील संस्था का 8 वां सामूहिक विवाह सम्मेलन गोपाल मंदिर के सामने फूलबाग में आयोजित किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...