तिघरा के फाइनल मेंटेनेंस को मंजूरी का इंतजार
ग्वालियर| तिघरा डैम के मेंटेनेंस को पूरा करने के लिए जल संसाधन विभाग की मांग के बाद निगम ने अभी तक शट डाउन के दिन फिक्स करने का कोई निर्णय नहीं लिया है। जल संसाधन विभाग ने निगम को 18 से 21 फरवरी तक 2 विकल्प देते हुए दो दिन समय मांगा है। निगम की ओर से दिन फिक्स हो जाने के बाद जल संसाधन विभाग काम की तैयारी करेगा। तभी दो दिन तक डैम से पानी सप्लाई पूरी तरह बंद कर तिघरा से मोतीझील प्लांट के बीच लीकेज का मेंटेनेंस किया जा सकेगा।
जल संसाधन विभाग ने तिघरा डैम के मेंटेनेंस के लिए निगम को पत्र लिखकर फरवरी के तीसरे सप्ताह में डैम से दो दिन की सप्लाई रोककर काम करने के लिए समय मांगा है। जल समिति के प्रभारी धर्मेंद्र राणा ने बताया कि इस संबंध में चर्चा व टंकियों में पानी स्टॉक कर जल संसाधन विभाग को दो दिन पानी रोकने की तिथि बता दी जाएगी।