पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जीआरपी थाने से वॉकी-टॉकी चोरी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यात्रियों की सुरक्षा का दावा करने वाली जीआरपी अपने ही सामान की सुरक्षा नहीं कर पा रही है। बदमाश थाने के अंदर घुसकर वॉकी-टॉकी पार कर ले गए और किसी को पता ही नहीं चल सका। मामले का खुलासा होने के बाद जीआरपी थाने में हड़कंप मच गया। जीआरपी के आला अधिकारी इस मामले को दबाने में लगे हुए हैं।

जीआरपी थाने का वॉकी-टॉकी 8 फरवरी को एक सिपाही को दिया गया था। ड्यूटी खत्म होने के बाद सिपाही वॉकी-टॉकी वापस रखकर रोजनामचे में साइन कर चला गया। अगले दिन वॉकी टॉकी गायब मिला। जीआरपी स्टाफ ने तत्काल इसकी जानकारी रेलवे के आला अधिकारियों को दी। जीआरपी अधिकारियों ने इस मामले में जांच बैठा दी है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी जीआरपी थाने में टेबल पर रखा एक एएसआई का सरकारी मोबाइल चोरी हो चुका है।

थाने में ही कहीं होगा
वॉकी-टॉकी चोरी नहीं गया, थाने में ही कोई सिपाही कहीं रखकर भूल गया है। वॉकी टॉकी किसी के काम का नहीं है उसे कौन चोरी करेगा। वॉकी-टॉकी जल्द ही मिल जाएगा। प्रकाश सेन, डीआई, जीआरपी थाना

खबरें और भी हैं...