पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • टाइम टेबल तय, कोटा पैसेंजर जाएगी इटावा

टाइम टेबल तय, कोटा पैसेंजर जाएगी इटावा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिंड-इटावा ट्रैक पर ट्रेन शुरू करने के लिए रेलवे बोर्ड ने प्लानिंग शुरू कर दी है। इस ट्रैक पर पहली ट्रेन कोटा-भिंड पैसेंजर दौड़ाई जाएगी। इसे लेकर रेलवे बोर्ड के अधिकारियों ने टाइम टेबल भी तय कर दिया है। टाइम टेबल और ट्रैक पर ट्रेन चलाने की फाइल मंगलवार को रेलवे बोर्ड के मैंबर ट्रैफिक को भेज दी गई है।

भिंड-इटावा ट्रैक पर ट्रेन चलाने को लेकर बढ़ रहे दबाव के चलते इलाहाबाद जोन के अधिकारियों ने ट्रेन चलाने को लेकर रेलवे बोर्ड को पिछले सप्ताह फाइल भेजी थी। फाइल मिलने के बाद अधिकारियों ने कोटा-भिंड पैसेंजर को इटावा तक बढ़ाने को लेकर टाइम टेबल भी तय कर दिया था। लेकिन रेलवे बोर्ड के अधिकारियों ने जो टाइम टेबल तय किया था उसके अनुसार ट्रेन को ग्वालियर आने में काफी समय लग रहा था। टाइम टेबल की विसंगति अधिकारियों द्वारा बताने के बाद इसका टाइम टेबल एक बार फिर बदला गया। नए टाइम टेबल के अनुसार इटावा से ग्वालियर के लिए शाम 5.40 बजे ट्रेन रवाना होकर रात 9.10 मिनट पर ग्वालियर पहुंचेगी। रेलवे बोर्ड ने फिलहाल टाइम टेबल तय करके गेंद रेलवे बोर्ड के मेंबर ट्रैफिक के पाले में डाल दी है। सूत्रों का कहना है कि रेलवे बोर्ड बुधवार को ही ट्रेन चलाने के आदेश देने वाला था।

फिलहाल कोटा पैसेंजर बढ़ेगी इटावा तक
फिलहाल कोटा पैसेंजर को इटावा तक चलाया जाएगा। कोटा पैसेंजर अभी 12 बजे ग्वालियर आने के बाद भिंड जाती है। भिंड से शाम 6.10 बजे लौटने के बाद इसके रैक को मेंटेनेंस के यार्ड में भेज दिया जाता है। जो ट्रेन भिंड से कोटा जाती है वो प्रतिदिन दोपहर 2.30 बजे ग्वालियर से भिंड के लिए जाती है। वापसी में भिंड से कोटा तक जाती है।

खबरें और भी हैं...