पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • केआरजी कॉलेज ने यूजी व पीजी का रिजल्ट घोषित किया

केआरजी कॉलेज ने यूजी व पीजी का रिजल्ट घोषित किया

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
केआरजी कॉलेज ने यूजी व पीजी का रिजल्ट घोषित किया

ग्वालियर|
केआरजी कॉलेज की ओर से नवंबर में आयोजित की गईं यूजी व पीजी परीक्षाओं एवं बीएससी होम साइंस पहले, तीसरे व पांचवें सेमेस्टर की छात्राओं का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। एमकॉम पहले एटीकेटी व मेन परीक्षा, एमए सोशियोलॉजी पहले सेमेस्टर, एमए ड्राइंग एंड पेंटिंग, एमए वोकल पहले सेमेस्टर, एमए उर्दू तीसरे सेमेस्टर, इकोनॉमिक्स, इंग्लिश, एमए तीसरे सेमेस्टर ड्राइंग/ पेंटिंग और पीजीडीसीए पहले सेमेस्टर मेन व एटीकेटी का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है।

बाल विवाह की सूचना अफसरों को दें, 2 साल का कारावास

ग्वालियर|बसंत
पंचमी 13 फरवरी को मनाई जाएगी। इस दौरान कई संगठनों के सामूहिक विवाह होंगे। प्रभारी कलेक्टर शिवराज वर्मा ने कहा, यदि कहीं पर बाल विवाह हो रहे हैं तो इसकी सूचना तत्काल क्षेत्र के एसडीएम व पुलिस थाने को दी जाए। यदि कहीं पर बाल विवाह होता मिलेगा तो संबंधित संस्था व व्यक्ति पर कार्रवाई की जाएगी। श्री वर्मा ने कहा, ऐसे मामलों में दो साल तक के कारावास का प्रावधान है। इस तरह की सूचनाएं महिला बाल विकास अधिकारी के टेलीफोन नंबर 2446116, 2446217 पर दी जा सकती हैं।

नि:शुल्क नेत्र ऑपरेशन शिविर कल

ग्वालियर|
जय बाबा नि:शुल्क नेत्र ऑपरेशन व कृत्रिम लेंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन 13 फरवरी को किया गया है। श्रीराम पैलेस के पीछे स्थित निज धाम आश्रम में यह ऑपरेशन सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तक किए जाएंगे। प्रबंधक मंडल निज धाम आश्रम ने बताया कि नेत्र ऑपरेशन स्वामी शांति प्रकाश चेरिटेबल हॉस्पिटल के नेत्र रोग विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा किए जाएंगे। साथ ही निज धाम में प्रत्येक रविवार को भी आंख,नाक,कान,गला रोग का शिविर लगाया जाता है।

यूिटलिटी न्यूज
मेरे शहर में आज
बुजुर्गों के लिए नि:शुल्क हृदय रोग जांच शिविर

स्थान- 22, लक्ष्मीबाई कॉलोनी, समय- सुबह 9 बजे

युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का नगर आगमन

स्थान- रेलवे स्टेशन, समय- सुबह 9. 30 बजे

िसटी डायरी
खबरें और भी हैं...