पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • बीएससी 5 वें सेमेस्टर की परीक्षा दें या फिर जेल प्रहरी के लिए इंटरव्यू

बीएससी 5 वें सेमेस्टर की परीक्षा दें या फिर जेल प्रहरी के लिए इंटरव्यू

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कड़ी मेहनत कर जेल प्रहरी की लिखित परीक्षा पास करने के बाद इंटरव्यू की तैयारी कर रहे आवेदकों की चिंता बढ़ गई है। इसका कारण बीएससी 5वें सेमेस्टर के छात्रों का गणित का पेपर व इंटरव्यू एक ही तारीख यानि की 15 फरवरी को होना है। अब छात्र इस बात को लेकर असमंजस में हैं कि वह भोपाल में जेल प्रहरी के लिए होने वाले इंटरव्यू में भाग लें या फिर बीएससी गणित का पेपर दें। बीएससी के कई ऐसे छात्र हैं जिन्हें 15 फरवरी को जेल प्रहरी के लिए होने वाले इंटरव्यू में शामिल होना है।

बीएससी के छात्र आकाश रुसिया का कहना है कि जेल प्रहरी की लिखित परीक्षा में उसका नाम आ गया है। अब वह इंटरव्यू की तैयारी कर रहा है। यदि जेयू ने गणित के पेपर की तारीख आगे नहीं बढ़ाई तो वह नौकरी की दौड़ से बाहर हो जाएगा। परीक्षा नियंत्रक प्रो. डीसी तिवारी का कहना है कि उनके पास छात्र यदि आवेदन देंगे तो पेपर की तारीख आगे बढ़ाने पर विचार करेंगे।

खबरें और भी हैं...