पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • अपर आयुक्त व पीएचई के अधीक्षण यंत्री में विवाद

अपर आयुक्त व पीएचई के अधीक्षण यंत्री में विवाद

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निगम मुख्यालय पर लोक मंत्रणा में गुरुवार को दोपहर अपर आयुक्त व पीएचई के अधीक्षण यंत्री में विवाद हो गया। विवाद महापौर विवेक शेजवलकर व आयुक्त अनय द्विवेदी के सामने एमआईसी सदस्य गंगाराम बघेल द्वारा पानी की सप्लाई न होने की शिकायत के बाद हुआ।

एमआईसी सदस्य गंगाराम बघेल ने शिकायत करते हुए कहा कि उनके वार्ड में बोरिंग ठीक नहीं हो रही है और टैंकर से भी पानी की सप्लाई नहीं हो रही है। क्षेत्र के लोग पानी के लिए परेशान हो रहे हैं और अफसर व ठेकेदार सुनवाई नहीं कर रहे हैं। इस पर अपर आयुक्त एमएल दौलतानी ने कहा कि इस समस्या का पीएचई के अधीक्षण यंत्री आरएलएस मौर्य ही हल कर सकते हैं। इस दौरान श्री मौर्य सदन में नहीं थे। थोड़ी ही देर में जब श्री मौर्य सदन में आए तो उनसे इस मामले के संबंध में पूछा गया तब उन्होंने कहा कि एमआईसी सदस्य के जिस वार्ड की बात की जा रही है वह मेरे क्षेत्र में नहीं है और न ही मुझे इससे कोई मतलब है। इस पर श्री दौलतानी का कहना था पीएचई के अधीक्षण यंत्री इस तरह जवाब नहीं दे सकते। पंप ऑपरेटरों की हड़ताल है और तीनों क्षेत्रों के अधीक्षण यंत्री सभी फाइलों पर एक साथ मंजूरी देते हैं, इसलिए अफसर को जिम्मेदारी समझना चाहिए। बाद में महापौर ने हस्तक्षेप कर मामले को शांत किया और पानी समस्या को लेकर संधारण ठेकेदार को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

समस्याएं सुनते महापौर व कमिश्नर।

खबरें और भी हैं...