पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • कृतिका ने ताइक्वांडो में जीता कांस्य

कृतिका ने ताइक्वांडो में जीता कांस्य

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर| राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में ग्वालियर की कृतिका सिंह राजपूत ने कांस्य पदक जीता। पुणे में तीन से आठ फरवरी तक खेली गई इस शालेय प्रतियोगिता में कृतिका ने मप्र टीम का प्रतिनिधित्व कर यह उपलब्धि हासिल की। उन्होंने, आंध्रप्रदेश आईपीएसी और दिल्ली के खिलाड़ियों को हराकर कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। कार्मल कान्वेंट स्कूल में अध्ययनरत कृतिका पहले भी मप्र टीम में शामिल होकर नेशनल लेवल पर पदक जीत चुकी हैं। वे शब्द आश्रम स्थित जीडी पैलेस में ताइक्वांडो का प्रशिक्षण ले रही हैं। जिला ताइक्वांडो संघ के सचिव अजय गुप्ता, जिला खेल अधिकारी जमील अहमद और पुनीत भारद्वाज ने कृतिका के प्रदर्शन की सराहना की।

खबरें और भी हैं...