दो कारोबारी दिवस में सोना दो हजार रु. महंगा हुआ, 29,600 रुपए तक बिका
दो कारोबारी दिवस में सोना दो हजार रु. महंगा हुआ, 29,600 रुपए तक बिका
ग्वालियर|वैश्विक बाजार के साथ एमसीएक्स में तेजी का रुख रहने से ग्वालियर सराफा बाजार में गुरुवार को शुद्ध सोना 1200 रुपए और महंगा होकर डेढ़ साल के उच्च स्तर पर पहुंच गया। दो कारोबारी दिवस में सोना स्टैंडर्ड 2000 रुपए तक महंगा हुआ है तथा इसके भाव 29,600 रुपए प्रति दस ग्राम पर जा पहुंचे हैं। 22 कैरेट जेवराती सोने में 800 रुपए का उछाल आया है तथा इसके भाव 27,500 रुपए प्रति दस ग्राम हो गए। सोने में अाई मजबूती के फलस्वरूप चांदी कच्ची और पक्की 1000-1000 रुपए तक बढ़कर क्रमश: 37,500 और 38,000 रुपए प्रति किलो बताई जा रही थीं।