शहर के कई क्षेत्रों में बिजली कटौती आज
तत्काल की तरह बनेगा सामान्य पासपोर्ट
ग्वालियर| पासपोर्ट आवेदन में यदि दस्तावेज पूरे हैं, तो यह तत्काल की तरह तीन दिन में बन जाएगा। विदेश मंत्रालय द्वारा पुलिस वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पासपोर्ट जारी होने के बाद पूरी करने के निर्णय से अब काम जल्दी होगा। अब केवल एक शपथ पत्र और जरूरी दस्तावेज के बाद पासपोर्ट जारी कर दिया जाएगा। पासपोर्ट सर्वर को आधार, पैनकार्ड और वोटर आईडी के लिंक करने की प्रक्रिया चल रही है। आवेदक को केवल जन्म व निवास प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना जरूरी होगा।
लाइब्रेरी ऑटोमेशन पर सेमिनार आज से
ग्वालियर| जीवाजी यूनिवर्सिटी के लाइब्रेरी साइंस अध्ययनशाला में गुरुवार से पांच दिवसीय लाइब्रेरी ऑटोमेशन एंड कंटेंट मैनेजमेंट यूजिंग ओपन सोर्स सॉफ्टवेयर विषय पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन होगा। आयोजन सचिव प्रो. जेएन गौतम ने बताया, लाइब्रेरी में काम करने वाले प्रोफेशनल्स, कर्मचारियों, शोधार्थियों आदि को ओपन सॉफ्टवेयर कोहा एवं जुमला द्वारा लाइब्रेरी संचालन एवं कंटेंट मैनेजमेंट संबंधी परिप्रेक्ष्य में ट्यूटोरियल, ट्रेनिंग, प्रदर्शन से व्यवहारिक एवं तकनीकी रूप से दक्ष बनाने की जानकारी दी जाएगी। मुख्य अतिथि राजा मानसिंह तोमर संगीत एवं कला विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. स्वतंत्र शर्मा होंगी।
इंस्पायर अवार्ड के लिए रजिस्ट्रेशन 29 तक
ग्वालियर|इंस्पायर अवार्ड के लिए विज्ञान में रुचि रखने वाले छात्र ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। इसके लिए लास्ट डेट 29 फरवरी तय की गई है। इसके तहत स्कूलों में पढ़ने वाले ऐसे छात्र, जो ई-मैनेजमेंट के तहत विज्ञान विषय के प्रोजेक्ट या फिर मॉडल बनाने में रुचि रखते हैं, रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इसको लेकर शिक्षण संस्था प्रमुख, प्राचार्य आदि को निर्देश जारी किए जा चुके हैं। रिपोर्ट जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा तैयार की जाएगी।
किसानों को मिलेगी फसल बीमा की राशि
ग्वालियर|राज्य के 21 लाख से ज्यादा किसानों के बीच फसल बीमा की 4 हजार 293 करोड़ रुपए की राशि बांटी जाएगी। अतिवर्षा, कीट व्याधि व अन्य कारणों से खराब हुई फसल के कारण इस राशि का वितरण अगले महीने से किसानों को किया जाना है। प्रभावित फसलों की बीमा राशि ई-पेमेंट के जरिए मिलेगी। किसान ने यदि लोन लिया है, तो बीमा राशि उसमें समायोजित भी की जा सकती है।
यूिटलिटी न्यूज