पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

धूप निकलते ही 2.1 डिग्री चढ़ा पारा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर। चटक धूप निकलते ही फिर से पारा चढ़ने लगा है। बुधवार को चटक धूप निकली इससे दिन का तापमान 2.1 डिग्री सेल्सियस बढ़त के साथ 27.9 डिग्री दर्ज किया गया। हालांकि शाम होते ही फिर से सर्द हवा चलने लगी। इससे लोगों ने रात में ठंड का अहसास किया। सुबह के समय हल्की धुंध भी छायी रही। मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ फिर से सक्रिय हो रहा है। इसके असर के चलते तापमान अभी और बढ़ेगा।

पिछले दिन की तुलना में अधिकतम तापमान 2.1 डिग्री बढ़त के साथ 27.9 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 2 डिग्री अधिक रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 0.1 डिग्री बढ़त के साथ 8.6 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 0.9 डिग्री कम रहा। सुबह की आर्द्रता 93 फीसदी रही। यह सामान्य से 28 फीसदी अधिक रही। शाम की आर्द्रता 47 फीसदी रही। यह सामान्य से 11 फीसदी अधिक रही। मौसम वैज्ञानिक डॉ. अनुपम काश्यपि के मुताबिक, अगले 24 घंटे के दौरान दिन व रात के तापमान में बढ़त की संभावना है। साथ ही सुबह के समय हल्का कोहरा छा सकता है।

खबरें और भी हैं...