पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • बच्चे पिएंगे अचलनाथ पर चढ़ाया गया दूध

बच्चे पिएंगे अचलनाथ पर चढ़ाया गया दूध

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बच्चे पिएंगे अचलनाथ पर चढ़ाया गया दूध

ग्वालियर|
अचलेश्वर महादेव पर चढ़ाया गया दूध अब निर्धन बच्चे पिएंगे। इसके लिए अचलेश्वर महादेव सार्वजनिक न्यास ने मंदिर परिसर में दो स्टील की टंकी रख दी हैं। मंदिर में अचलनाथ का अभिषेक करने आने वालाें को न्यास के पदाधिकारियों ने समझाइश देना शुरू कर दिया है कि वह बाबा को थोड़ा दूध अर्पित करने के बाद शेष दूध को टंकी में डालें। यह दूध निर्धन बच्चों को पिलाया जाएगा।

अचलेश्वर न्यास के कार्यकारी न्यासी बसंत शर्मा, अध्यक्ष हरीदास अग्रवाल, सचिव भुवनेश्वर वाजपेयी ने बुधवार को संवाददाताओं से चर्चा करते हुए बताया कि न्यास की इस पहल का श्रद्धालुओं ने भी स्वागत किया हैैं। मंदिर में चढ़ाए गए फूल व बेलपत्री का सदुपयोग हो सके इसी बात को ध्यान में रखकर इन फूलों काे प्रयोग जीवाजी यूनिवर्सिटी के जूलाजी अध्ययनशाला को दिया जा रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बाथरूम बनाया जा रहा है और आगामी दिनों में ओपीडी भी संचालित की जाएगी। बसंत पंचमी पर होने वाले सर्वजातीय सामूहिक विवाह सम्मेलन के बारे में उन्होंने बताया कि विवाह सम्मेलन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

खबरें और भी हैं...