पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • ग्वालियर |महाराजपुरा स्थित एयरफोर्स परिसर में फर्जी आईडी से प्रवेश

ग्वालियर |महाराजपुरा स्थित एयरफोर्स परिसर में फर्जी आईडी से प्रवेश

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर |महाराजपुरा स्थित एयरफोर्स परिसर में फर्जी आईडी से प्रवेश दिलवाने वाले ठेकेदार बालकिशन राठौर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 2 दिन पहले पुलिस ने फर्जी आईडी से प्रवेश करने की कोशिश करने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया था। महाराजपुरा एयरफाेर्स परिसर में फर्जी आईडी से प्रवेश करने की कोशिश में फिरोज और असगर खान को पकड़ा था। पूछताछ में इन दोनों ने बताया कि उन्हें ठेकेदार बालकिशन राठौर निवासी पुरानी छावनी यह कहकर लाया था कि बिना आईडी के अंदर जाआेगे, तो मजदूरी के 250 रुपए मिलेंगे और किसी और की आईडी ले आओगे तो 350 रुपए मिल जाएंगे। बालकिशन के झांसे में आकर यह दोनों फर्जी आईडी लेकर आ गए थे।

नवजात का शव मिला : धर्मवीर पेट्रोल पंप के पास मंगलवार की सुबह एक नवजात बालिका का शव मिलने से सनसनी फैल गई।



फर्जी आईडी मामला : ठेकेदार गिरफ्तार
खबरें और भी हैं...