ग्वालियर | केंद्रीय इस्पात एवं खनन मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर
ग्वालियर | केंद्रीय इस्पात एवं खनन मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर बुधवार की रात ग्वालियर प्रवास पर पहुंचे। वे कल 11 फरवरी को सुबह 10.30 बजे दीनदयाल नगर में पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद 11.30 बजे अाईटीएम विवि में अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लेंगे। दोपहर 1 बजे हजीरा स्थित कुशवाह मैरिज हाउस में ग्वालियर विस क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता समागम में शामिल होने के बाद 2 बजे केआरजी कॉलेज में होने वाली राष्ट्रीय संगोष्ठी, दोपहर 3 बजे कंपू स्थित शिखा वाटिका में दक्षिण विस क्षेत्र कार्यकर्ता समागम, शाम 4 बजे सांई बाबा मंदिर के सामने वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान समारोह में भाग लेंगे। शाम 5 बजकर 30 मिनट पर मेडीकल सभागार में होने वाली व्याख्यानमाला, 7 बजे बीएसएफ कॉलोनी के सामुदायिक भवन का लोकार्पण, 7 बजकर 30 मिनट पर होली चाइल्ड स्कूल के वार्षिकोत्सव समारोह में भाग लेने के बाद रात 12 बजे दिल्ली रवाना हो जाएंगे।
केंद्रीय मंत्री तोमर के आज कई कार्यक्रम