पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

नेता का बेटा चला रहा था चोर गिराेह

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
माधौगंज थाना क्षेत्र के गिरवाई में रहने वाले एक पूर्व पार्षद का बेटा चोर गिराेह को संचालित कर रहा था। पुलिस ने सरगना पूर्व पार्षद के बेटे सहित गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से पुलिस काे 4 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवरात मिले हैं। जनकगंज थाने की पुलिस को चोर गिरोह के सदस्यों ने पूछताछ के दौरान बताया कि उन्होंने चोरी की 8 वारदात की हैं। चोर गिरोह के सदस्यों की पुलिस को वारंटों में भी तलाश थी।

एसपी हरिनारायणचारी मिश्रा ने बताया, शहर में चोरी की वारदातों के बाद संदेहियों की धरपकड़ की जा रही थी। इस बीच सीएसपी दीपक भार्गव को सूचना मिली कि जनकगंज इलाके में चोरी की वारदात के पुराने आरोपी घूम रहे हैं और रैकी कर सूने घरों में वारदात को अंजाम दे रहे हैं। इसके बाद टीआई राजकुमार शर्मा, एएसआई विनोद शर्मा और हवलदार जितेंद्र सिंह ने दो संदेहियों हमीद खां निवासी सागरताल के नजदीक बहोड़ापुर और कालू खान को पकड़कर पूछताछ की, तो उन्होेंने बता दिया कि पूर्व पार्षद घनश्याम कुशवाह का बेटा नेता उर्फ नवीन कुशवाह तथा उसका साथी सोनी उर्फ सुनील भी उनके साथ चोरी की वारदात को अंजाम देता है। इसके बाद पुलिस ने दबिश देकर इन दोनों को भी गिरफ्तार कर लिया। टीआई श्री शर्मा के मुताबिक, पूछताछ में पता चला है कि गिरोह को नेता उर्फ नवीन ही संचालित कर रहा था। वह दिन में सूने मकानों की रैकी कराता था और रात में इन घरों में चोरी की वारदात को अंजाम देता था। पुलिस को चोर गिरोह के कब्जे से बाइक, सोने-चांदी के जेवरात सहित 4 लाख रुपए का माल बरामद किया है।

पुलिस की गिरफ्त में पूर्व पार्षद के बेटे सहित गिरोह के चार सदस्य।

गिरोह के सदस्यों पर पुराने मामले भी दर्ज हैं
टीआई श्री शर्मा के अनुसार, गिरोह के सदस्यों में नवीन उर्फ नेता के खिलाफ मारपीट, जुआ एक्ट के 8 मामले दर्ज हैं। वहीं हमीद पर चोरी, आर्म्स एक्ट और मारपीट के 8 मामले दर्ज हैं। कालू उर्फ सलमान पर चोरी और आर्म्स एक्ट के 13 मामले दर्ज हैं। श्री शर्मा का कहना है, पूछताछ के बाद चोरी की कुछ और वारदातों का खुलासा हो सकता है।

खबरें और भी हैं...