कथा से पहले निकाली कलश यात्रा
श्री बालाजी धाम धर्मार्थ समिति के तत्वावधान में बुधवार को गरगज कॉलोनी स्थित बालाजी धाम मंदिर में भागवत कथा मंगल कलश यात्रा निकालकर शुरू की गई। भागवत कथा के पहले दिन कथा वाचिका साध्वी ऋतु पांडेय ने भागवत कथा का महत्व विस्तार से बताया।
इसके पहले विनय नगर सेक्टर एक स्थित शक्तिपीठ मंदिर से गाजेबाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा बहोड़ापुर चौराहा, गरगज कॉलोनी होते हुए कथा स्थल पहुंची। यहां गणेश पूजन के बाद मंगल कलश की स्थापना की गई।
साध्वी पांडेय ने कहा कि भागवत कथा हर मनुष्य को सुनना चाहिए। भागवत कथा भगवान श्रीकृष्ण का वांग्मय स्वरूप है। भागवत कथा सुनने मात्र से मनुष्य के पाप नष्ट हो जाते हैं। धुंधकारी जैसे प्रेत का भागवत कथा सुनने मात्र से जब उद्धार हो सकता है तो मानव क्यों नहीं तर सकता। इसके उपरांत उन्होंने भागवत कथा का महत्व विस्तार से बताया। कथा के अंत में पं. हरिओम मिश्रा, रामप्रसाद राजपूत, पं. नरेश शर्मा, पं. बबलेश शर्मा, सतीश सोनी ने भागवत पुराण की आरती उतारी।
साध्वी ऋतु पांडेय
गरगज कॉलोनी स्थित बालाजी धाम मंदिर में भागवत कथा से पहले मंगल कलश यात्रा निकालते श्रद्धालु।