जीवन का उद्देश्य हरि स्मरण करना : संतश्री
जीवन का उद्देश्य हरि स्मरण करना : संतश्री
ग्वालियर| मानव जीवन का उद्देश्य हरि स्मरण करना है। जीवन के अंदर संतोष को धारण करना चाहिए। यदि मनुष्य में दया का भाव नहीं है तो उसका जीवन व्यर्थ है। यह विचार अंतराष्ट्रीय रामस्नेही संप्रदाय के संत स्वामी रामप्रसाद महाराज ने रामद्वारा में प्रवचन देते हुए व्यक्त किए। भरोसीलाल झा ने बताया कि संतश्री बुधवार को इंटरसिटी से इंदौर से ग्वालियर आए। यहां रामद्वारा में श्रद्धालुओं ने महाराजश्री का स्वागत किया। गुरुवार व शुक्रवार को सुबह 8.30 बजे से महाराजश्री के प्रवचन होंगे।