निधि आपके निकट में निपटे कई मामले
ग्वालियर| क्षेत्रीय भविष्य निधि कार्यालय में आयोजित निधि आपके निकट कार्यक्रम में बुधवार को कई मामलों का निराकरण किया गया। पेंशनर सिरोमन सिंह का प्रकरण लंबे समय से नहीं निपट पा रहा था। बुधवार को उनके एरियर के भुगतान के आदेश जारी किए गए। इसके अलावा महेश, हेमेन्द्र वर्मा आदि के प्रकरण भी निपटाए गए।