जल कर वसूली का धंधा: दर्शन
शहर के कई वार्डों में प्रदूषित पेयजल सप्लाई की जा रही है। इससे लोगों के संक्रामक बीमारियों की चपेट में आने की आशंका है। महीने में 15 दिन पानी की सप्लाई करने के बाद पूरे 30 दिन का बिल थमाया जाता है। इतना ही नहीं जल कर के नाम पर निगम वसूली का धंधा कर रही है। यह बात शहर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष दर्शन सिंह ने बुधवार को ब्लाक कांग्रेस कमेटी 6 की जनविश्वास यात्रा के दौरान कही। यात्रा का नेतृत्व ब्लाक कांग्रेस कमेटी 6 के अध्यक्ष अनिल गुप्ता कर रहे थे।
वार्ड 34,35 आैर 44 में निकाली गई जनविश्वास यात्रा का शुभारंभ कर्नल साहब की ड्योढ़ी से हुआ। इसके बाद सूबे की गोठ, जरी पटका नंबर 1 आैर 2, अलीजाबाग कालोनी, नहर पट्टी, राममंदिर, फालका बाजार रोड, हनुमान चौराहा, भारत टॉकीज, शिंदे की छावनी, कमलसिंह का बाग क्षेत्र में होते हुए शिंंदे साहब के बाड़ा पर समाप्त हुई। यात्रा में पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल, ब्लाक प्रभारी देवेंद्र शर्मा, सहप्रभारी नवल गुप्ता, अरुण केन, कमलेश कौरव, काशीराम देहलवार, अमरसिंह माहाैर आदि शामिल थे।