पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • छात्रों को नहीं मिली सूचना, 1 घंटे देरी से परीक्षा देने पहुंचे

छात्रों को नहीं मिली सूचना, 1 घंटे देरी से परीक्षा देने पहुंचे

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तब अफसरों ने रात में कॉपियों का कराया रिव्यू
सामूहिक नकल पकड़े जाने पर जीएलएस कॉलेज व पंडित नेहरू कॉलेज बानमोर का परीक्षा केंद्र बदलकर जीवाजी यूनिवर्सिटी किए जाने पर छात्रों की परेशानी बढ़ गई है। बीए 5 वें सेमेस्टर के छात्रों को केंद्र बदलने की सूचना नहीं मिल पाने पर बुधवार को ऐसे छात्र सुबह 9 बजे पंडित नेहरू कॉलेज बानमोर परीक्षा देने के लिए पहुंच गए। ऐसे छात्रों को जब कॉलेज में बताया गया कि उनकी परीक्षा जेयू में होनी है, तब छात्र किसी तरह निजी वाहन करके जेयू पहुंचे। यहां छात्रों को पहले लॉ संस्थान में परीक्षा होने की सूचना दी गई जबकि परीक्षा इंजीनियरिंग संस्थान में हो रही थी। इससे छात्राें का 15 मिनट का समय और बर्बाद हो गया। छात्रों को जब दूसरे विभाग में परीक्षा होने की सूचना मिली तो वह दौड़ते हुए इंजीनियरिंग संस्थान पहुंचे। एक घंटे देरी से पहुंचने पर यहां शिक्षकों ने परीक्षा में शामिल करने से मना कर दिया। मामले की सूचना रजिस्ट्रार प्रो. आनंद मिश्रा को मिली तो वह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने छात्रों को परीक्षा में शामिल कराया तब जाकर छात्र 3 घंटे की परीक्षा 2 घंटे में दे सके।

ग्वालियर| शासकीय डिग्री कॉलेज आलमपुर के छात्र बुधवार को जेयू में बीएससी चौथे सेमेस्टर की कॉपियों का रिव्यू कराने की मांग को लेकर दोपहर 2 से लेकर शाम 5 बजे तक प्रशासनिक भवन के बाहर धरने पर बैठे रहे। छात्रों का कहना था कि जब तक उनकी कॉपियों का रिव्यू नहीं कराया जाएगा, तब तक धरने पर बैठे रहेंगे। शाम 5 बजे रजिस्ट्रार ने छात्रों की समस्या सुनी। इसके बाद परीक्षा नियंत्रक प्रो. डीसी तिवारी से उन्होंने रिव्यू कराने की बात की। परीक्षा नियंत्रक ने आनन-फानन में एक्सपर्ट को बुलाकर फिजिक्स, मैथ व मिलिट्री साइंस की कॉपियों का रिव्यू कराया। मिलिट्री साइंस में 100 से अधिक छात्र पास हो रहे हैं। साथ ही एक्सपर्ट ने इस विषय में सामूहिक नकल नहीं होने की बात कही है। दरअसल, शासकीय आलमपुर के 280 छात्रों को सामूहिक नकल के अंतर्गत फेल कर दिया गया है। छात्र इसका विरोध कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं...