पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सिटी रिपोर्टर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) स्कूलों में स्कूल बेस्ड एक्जाम की शुरुआत 9 मार्च से होगी। 9वीं और 10वीं स्कूल बेस्ड एक्जाम के लिए स्कूलों में प्रिपरेशन लीव 3 दिन से लेकर 22 दिन की रहेगी। मार्च में होने वाले स्कूल बेस्ड एक्जाम में स्टूडेंट्स से सिलेबस का 50 प्रतिशत पूछा जाएगा। सिलेबस का 50 प्रतिशत स्टूडेंट्स एसए-1 में पहले ही क्लियर कर चुके हैं। ऐसे में स्टूडेंट्स को प्रिपरेशन लीव के दौरान पढ़ाई का सिर्फ 50 प्रतिशत ही तैयार करना होगा।

21 मार्च से तक रहेंगे एक्जाम
सीबीएसई स्कूलों में 9वीं और 10वीं के यह एक्जाम 9 मार्च से शुरू होकर 21 मार्च तक रहेंगे। ऐसे में स्टूडेंट्स को होली की छुट्टियां ज्यादा मिलेंगी। सहोदया ग्वालियर की ओर से जारी किए गए कैलेंडर में एक्जाम डेट के साथ सभी स्कूलों में एक्जाम की टाइमिंग भी एक जैसी रहेगी।

cbse update

शहर के सीबीएसई स्कूलों में होने वाले स्कूल बेस्ड एक्जाम के लिए प्रिपरेशन लीव का कैलेंडर जारी कर दिया है।

9 से स्कूल बेस्ड एक्जाम, 22 दिन तक की छुट्टी
स्कूलों ने जारी किया कैलेंडर
ग्वालियर ग्लोरी हाई स्कूल- 6मार्च

ग्रीनवुड पब्लिक स्कूल- 10वीं क्लास 22 फरवरी से और 9वीं क्लास की 1 मार्च से

प्रगति विद्या पीठ- 22 फरवरी

भारतीयम विद्या निकेतन- 15 फरवरी

वीनस पब्लिक स्कूल- 16 फरवरी

रामश्री इंडिया इंटरनेशनल-22 फरवरी

मॉर्निग स्टार- 4 मार्च

ऋषिकुल विद्या निकेतन- 25 फरवरी

(जैसा कि स्कूल संचालकों ने बताया)

खबरें और भी हैं...