पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आकाश और विशाल ने दिलाई जीत

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर| सब-जूनियर नेशनल बास्केटबॉल प्रतियोगिता में मप्र की टीम चैंपियन बनी। पांडुचेरी में खेली गई इस प्रतियोगिता में मप्र को जीत दिलाने में ग्वालियर के आकाश सेन और विशाल सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। दोनों खिलाड़ियों ने मप्र का प्रतिनिधित्व कर प्रतिद्वंद्वी टीम के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम को विजयी ट्रॉफी दिलाई। आकाश और विशाल के प्रशिक्षक रूपसिंह ने बताया, इन दोनों खिलाड़ियों ने ही गत माह भेल में खेली गई राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी श्रेष्ठ प्रदर्शन कर टीम को जीत दिलाकर नेशनल कैम्प का टिकट कटाया था। दोनों खिलाड़ियों के इस स्वर्णिम प्रदर्शन की विमल शर्मा, प्रदीप सारस्वत, विदुषी पाठक और शिवेंद्र सिंह राठौर ने सराहना की।

खबरें और भी हैं...