पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • यंग बॉयज और युवराज सिंह क्रिकेट अकादमी के बीच मैच आज से

यंग बॉयज और युवराज सिंह क्रिकेट अकादमी के बीच मैच आज से

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर| ग्वालियर डिवीजन क्रिकेट एसोसिएशन (जीडीसीए) द्वारा गुरुवार से पूर्व क्रिकेटर अजय सहस्त्रबुद्धे स्मृति टू डेस क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। टूर्नामेंट का शुभारंभ कैप्टन रूपसिंह स्टेडियम में सुबह नौ बजे यंग बॉयज क्रिकेट अकादमी और युवराज सिंह क्रिकेट अकादमी के बीच होने वाले मैच से होगा। इस मौके पर एडीएम शिवराज वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। जीडीसीए के सचिव रवि पाटनकर ने बताया कि इस टूर्नामेंट में शहर के युवराज क्रिकेट अकादमी, ऋषि गालव अकादमी, तानसेन क्रिकेट अकादमी, तपोभूमि क्लब, मास्टर ब्लास्टर क्लब, विवेकानंद क्लब, ड्रीम वैली क्लब और यंग बॉयज क्रिकेट अकादमी की टीमें खेलेंगी।

खबरें और भी हैं...