एटीएम कार्ड बदलकर निकाले 17 हजार रुपए
ग्वालियर| तानसेन रोड स्थित एटीएम बूथ में एक छात्र का एटीएम कार्ड ठग ने बदला और उससे 17 हजार रुपए निकाल लिए। घटना 31 जनवरी की है। छात्र को पता चला तो वह सोमवार की दोपहर शिकायत करने एसपी ऑफिस स्थित आईटी सेल पहुंचा।
अशोक विहार, तानसेन नगर में रहने वाले राघवेंद्र सिंह परमार बीकॉम का छात्र है। 31 जनवरी को तानसेन नगर स्थित पीएनबी के एटीएम बूथ से रुपए निकालने पहुंचे थे। उनके पीछे ही एक युवक भी पहुंच गया और उसने पीछे खड़े होकर पासवर्ड देख लिया। इसके बाद बातों में उलझाकर एटीएम कार्ड बदल लिया। इस बीच श्री सिंह का मोबाइल फोन भी बंद हो गया था और वह मैसेज नहीं देख पाए। ठग ने उनके एटीएम कार्ड का उपयोग कर 17 हजार रुपए निकाल लिए। इसके बाद छात्र ने कार्ड ब्लॉक करा दिया।