पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • सुबह कोहरे ने ठंड का कराया अहसास शाम को सर्द हवा ने बढ़ाई कंपकंपी

सुबह कोहरे ने ठंड का कराया अहसास शाम को सर्द हवा ने बढ़ाई कंपकंपी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर|मौसम ने एक बार फिर से करवट ली है। कश्मीर की ऊंची पहाड़ियों से आने वाली उत्तरी हवा ने सर्दी बढ़ा दी है। सोमवार को सुबह के समय मध्यम से घना कोहरा छाया रहा। शाम होते ही फिर से उत्तरी हवा 8 से 10 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने लगी। इससे रात को निकलने वालों की कंपकंपी का अहसास हुआ।

पिछले दिन की तुलना में अधिकतम तापमान 0.6 डिग्री गिरावट के साथ 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 1.4 डिग्री अधिक रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 2.5 डिग्री अधिक रहा। मौसम वैज्ञानिक डॉ. अनुपम काश्यपि के मुताबिक अगले 24 घंटे के दौरान रात के तापमान में और गिरावट आएगी। यह सिलसिला 2 दिन तक चलेगा। इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण तापमान बढ़ना शुरू हो जाएगा।

खबरें और भी हैं...