ग्वालियर। ड्राई फ्रूट, मिठाई से लेकर अश्वगंधा और कई जड़ी-बूटियां, यह खासियत है गजेन्द्र ठाकुर के पान की। उनके इस पान का स्वाद सात समंदर पार लंदन भी पहुंच चुका है औऱ लोग ग्वालियर आकर सीधे उनकी दुकान पर इस अनोखे पान का स्वाद लेना नहीं भूलते।
80 वैराइटी के मिलते हैं पान
पान भी एक-दो तरीके के नहीं, बल्कि पूरे 80 तरीके और उन्होंने अपने पान के मेनू कार्ड भी बना रखा है। आखिर गजेन्द्र के पान में ऐसा क्या है, जो विदेशों से शौकीनों को अपनी ओऱ खींच लाता है।
जड़ीबूटी डालकर की पान की आकर्षक पैकिंग
वे बताते हैं कि उन्होंने आयुर्वेद के बारे में पढ़ा और फिर उसका प्रयोग पान पर किया। लोगों को यह बहुत पसंद आया। यही नहीं उन्होंने पान के प्रेजेंटेशन पर बहुत ध्यान दिया और आकर्षक पैकिंग बनाई। स्वाद औऱ प्रेजेंटेशन से लोग उनके पान के दीवाने हो गए। उन्होंने पान में अश्वगंधा से लेकर दालचीनी और हल्दी तक मिलाई और इस प्रयोग को लोगों ने बहुत पसंद किया।
NRI की पसंद हैं अश्वगंधा का पान
एक बार जो उनका पान खा लेता है, वह बार-बार उनके पास आता है। यही कारण है कि यदि किसी का रिश्तेदार विदेश से आता है तो उनकी दुकान पर जरूर पान का स्वाद लेने आता है। यही नहीं उनकी पैकिंग ऐसी है कि पान तीन दिन तक खराब नहीं होता। इसलिए लोग पैक कराकर इस पान को ले जाते हैं।
पान के साथ नहीं देते तंबाकू और गुटका
गजेन्द्र बताते हैं उनकी दुकान पर तंबाकू और गुटका के साथ सिगरेट भी नहीं मिलती। वे दावा करते हैं कि उनकी शहर में पहली ऐसी दुकान हैं, जिस पर युवतियां और परिवार के सभी सदस्य पान खाने आती हैं।
ये पान हैं उनकी दुकान में
चॉकलेट पान, नवरत्न पान, ड्राई फ्रूट पान, सादा पान, मीठा पाना, काजू पान, चोको चिप्स पान, बटर स्कॉच पान, आइसक्रीम पान, मैंगो पान, मिंट पान, हॉट चॉकलेट पान, स्ट्राबेरी पान, एप्पल पान, मिक्स फ्रूट पान, शाही गुलाब जामुन पान, केसर पिस्ता पान, रोज, केवड़ा सहित कई पानों की वैराइटियां गजेन्द्र के पान में हैं।
स्लाइड्स में है पान के फोटोज.....