पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

यह है शिवपुरी का हवाई अड्डा, जिसके रनवे चलती हैं बाइक और खेली जाती है क्रिकेट

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर। ये देखने में आपको सड़क लग रही होगी लेकिन दरअसल ये है शिवपुरी हवाई अड्डे का रनवे। यहाँ लड़के बाइक की रेस लगाते हैं औऱ  क्रिकेट खेलते हैं। इस हवाई पट्टी पर जब भी एयरक्राफ्ट उतरता है, तो पुलिस वहां पहुंचकर खेलने वालों को भगाती है। दो साल पहले यहाँ एमपी सरकार के एक मंत्री का विमान जब उतर रहा था, तब बाइक रनवे पर थी।
 
खोमचे वाले भी रनवे पर ही चाट बेचते हैं..
 
चूँकि दिन भर यहाँ रनवे पर बाइक सवारों की धमाचौकड़ी और क्रिकेट का खेल होता है तो यहां पर खोमचे वाले भी चाट बेचने पहुंच जाते हैं। दो महीने पहले प्रदेश की उद्योग मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने शिवपुरी कलेक्टर के साथ इस रनवे पर अपनी कार चलाकर गुणवत्ता जांची थीं। इसमें सुधार करने के आदेश भी दिए थे।
 
पुलिस हटाती है, तब उतरते हैं एयरक्राफ्ट
रनवे पर यह सब इसलिए हो रहा है, क्योंकि इसकी बाउंडरी वॉल कई स्थानों से टूटी हुई है। इसी का फायदा उठाकर लोग अंदर घुस आते हैं। जब कभी इस रनवे पर एयरक्राफ्ट या हैलीकॉप्टर को उतरना होता है तो स्थानीय पुलिस आकर रनवे पर खेलने वालों को भगाती है। तब एयरक्राफ्ट उतरता है।
 
हैलीकाप्टर उतरा तो रनवे पर थी बाइक
दो साल पूर्व पहले  कैलाश विजयवर्गीय के हैलीकॉप्टर की शिवपुरी के इस हवाई अड्डे पर लैंडिग की गई तो बाइक सवार रनवे पर रेस कर रहे थे। हैलीकॉप्टर के पास खड़े होकर सेल्फी तक ले रहे थे। इस प्रकार की गतिविधियों को रोकने के लिए लोगों की रनवे पर आवाजाही रोकना जरूरी है।
 
फोटोः नरेन्द्र शर्मा
 
स्लाइड्स में है रनवे पर दौड़ती बाइक के फोटोज....
खबरें और भी हैं...