ग्वालियर। मुरैना जिले के रिठौरा गांव में मंगलवार रात गश्त के दौरान अबैध शराब ले जा रहे दो युवको का पीछा करना पुलिस को महंगा पड गया। पुलिस से भागते हुए छुन्ना नामक युवक नहर में जा गिरा, और उसकी मौत ही गई। सोमवार को मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने शव को मुरैना-मालनपुर रोड पर रख कर जाम लगा दिया। BJP विधायक और पूर्व मंत्री रुस्तम सिंह गुर्जर भी उनके समर्थन में आ गए।
BJP विधायक रुस्तम सिंह कर रहे थे प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व
पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों का नेतृत्व खुद BJP विधायक रुस्तम सिंह कर रहे थे। उनका दावा था कि पुलिस की तानाशाही के कारण छुन्ना की मौत हुई है। जाम लगभग 5 घंटेलगा रहा। खुद कलेक्टर विनोद शर्मा और एसपी विनीत खन्ना मौके पर पर पहुंचे, उनके आश्वाशन के बाद ही जाम खोल गया।
पुलिस से भागते हुए नहर में गिरकर मौत
नहर में गिर कर मरने वाले छुन्ना के परिजनों का आरोप है कि पुलिस उसे झूठा फंसा रही है, क्योंकि उसका कोई आपराधिक रिकार्ड नही था। चक्काजाम कर रहे प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि मृतक के परिजनों को पच्चीस लाख रूपये का मुआवजा मिले, साथ दोषी पुलिस कर्मियो के खिलाफ ह्त्या का मामला दर्ज किया जाए।
फोटो: गिरिराज राजौरिया
आगे की स्लाइड्स में प्रशासन के विरोध में बैठे पूर्व मंत्री को फोटोज...