पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ग्वालियर आने पर कांग्रेसी कार्यकर्ता करते हैं शाही अंदाज में सिंधिया का स्वागत

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर। ज्योतिरादित्य सिंधिया भले ही नेता हो, लेकिन ग्वालियर आते ही उनका अंदाज शाही हो जाता है और कांग्रेसी कार्यकर्ता भी उनका स्वागत शाही तरीके से करते हैं। रविवार को सिंधिया जैसे ही ग्वालियर आए, कांर्यकर्ताओं ने उन्हें माला पहनाई और पांव छूकर उनका जोरदार स्वागत किया।
स्टेशन पर लाइन लगाई
सिंधिया रविवार को शताब्दी एक्सप्रेस से ग्वालियर आए। उनका स्वागत करने के लिए सैकड़ों कांग्रेसी स्टेशन पहुंच गए। स्टेशन पर स्वागत करने में परेशानी नहीं हो, इसलिए कार्यकर्ताओं ने एक रस्सी बांधी और उसके पीछे लाइन से खड़े हो गए। जैसे ही सिंधिया ट्रेन से उतरे कार्यकर्ताओं में उनके पांव छूने की होड़ लग गई।
मालाओं से लाद दिया सिंधिया को
स्टेशन पर कार्यकर्ताओं ने सिंधिया को फूल-मालाओं से लाद दिया। यहां से सिंधिया सीधे महाराज बाड़े जयाजी राव की प्रतिमा के शताब्दी समारोह में पहुंचे। यहां पर मराठा सरदारों के साथ कांग्रेसी कार्यकर्ता पांव छूने में पीछे नहीं रहे। कई मराठा सरदारों ने शाही अंदाज में उनका अभिवादन किया। सिंधिया ने भी किसी को निराश नहीं किया।
स्लाइड्स में है सिंधिया के अभिवादन के फोटोज.....
खबरें और भी हैं...