पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पूर्व पार्षद का बेटा चला रहा था चोर गिरोह

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर। माधौगंज में रहने वाले पूर्व पार्षद का बेटा चोर गिरोह को संचालित कर रहा था। पुलिस ने सरगना सहित गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से पुलिस को 4 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवरात मिले हैं।
 
चोर गिरोह के सदस्यों ने पूछताछ के दौरान बताया कि उन्होंने चोरी की 8 वारदातों को अंजाम दिया है। SP हरिनारायणचारी मिश्रा ने बताया, शहर में चोरी की वारदातों के बाद संदेहियों की धरपकड़ की जा रही थी। इस बीच CSP दीपक भार्गव को सूचना मिली कि जनकगंज इलाके में चोरी की वारदातों के पुराने आरोपी घूम रहे हैं। पुलिस टीम ने दो संदेहियों हमीद खां और कालू खान को पकड़कर पूछताछ की, तो उन्होंने कुबूल कर लिया कि पूर्व पार्षद घनश्याम कुशवाह का बेटा नेता उर्फ नवीन कुशवाह तथा उसका साथी सोनी उर्फ सुनील भी उनके साथ चोरी की वारदातों को अंजाम देता है।  पुलिस ने दबिश देकर इन दोनों को भी गिरफ्तार कर लिया। गिरोह का सरगना नवीन ही था। वह दिन में सूने मकानों की रैकी कराता था और रात में इन घरों में चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। पुलिस ने चोर गिरोह के कब्जे से बाइक, सोने-चांदी के जेवरात सहित 4 लाख रुपए का माल बरामद किया है।
 
आगे की स्लाइड्स में फोटोज....  
खबरें और भी हैं...