पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सगाई में की फायरिंग और गोली ने बच्ची को घायल कर दिया, गुस्साए लोगों ने थाना घेरा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर। सगाई समारोह में हुए हर्ष फायरसे घायल हुए बच्ची की हालत दिल्ला में नाजुक बनी हुई है। जयारोग्य अस्पताल में बच्ची की हालत बिगड़ने के बाद रविवार शाम उसे दिल्ली रैफर कर दिया था। पुलिस ने सोमवार सुबह आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। ये है मामला....
 
 
सगाई में की फायरिंग
शनिवार की रात को नाका चंद्रवदनी इलाके में पंकज त्यागी के घर में सगाई का समारोह था। उसी दौरान किसी उत्साही युवक ने बंदूक से फायरिंग कर दी, जो पड़ोस में रहने वाले संतोष पारदी की 8 साल की बच्ची जान्हवी की कमर में लगी। गोली लगते ही जान्हवी खून से लथपथ हो गई। उसे इलाज के लिए जयारोग्य अस्पताल पहुंचाया गया। इस बीच फायरिंग करने वाला युवक भूपेंद्र दुबे फरार हो गया था।
 
गुस्साए लोगों ने थाना घेरा
जान्हवी का सही प्रकार से इलाज नहीं हो पाया, उसके शरीर में लगी गोली भी नहीं निकाली जा सकी। इससे नाराज होकर रविवार को नाका चंद्रवदनी के लोगों ने झांसी रोड थाने के सामने रोड ब्लाक कर धरना दिया। सैंकड़ों लोगों का विरोध प्रदर्शन देखकर पुलिस के आला अफसर भी मौके पर पहुंच गए। 
 
पुलिस को नहीं मिला आरोपी
प्रदर्शन कर रहे लोगों की मांग थी कि अस्पताल में जान्हवी का इलाज सही तरीके किया जाए, और फायरिंग करने वाले युवक को तुरंत गिरफ्तार किया जाए। पुलिस आरोपी को बचने का मौका दे रही है। गौरतलब है कि शुरुआत में पुलिस ने यही कहा था कि गोली दीवार से टकराकर जान्हवी को लगी है। 
 
पुलिस को मिला बंदूक वाला
घेराव के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी। थाना प्रभारी आलोक सिंह भदौरिया ने बताया कि जिस युवक की शनिवार की सगाई थी, उसका मामा भूपेन्द्र दुबे बंदूक लेकर आया था। सोमवार सुबह उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
 
स्लाइड्स में हैं इस मामले के फोटोज.....