मुरैना/ग्वालियर. हॉलैंड की महिला हॉली खिलाड़ियों का 28 सदस्यीय दल शुक्रवार को जिले के मितावली-पड़ावली व बटेश्वर पर्यटन स्थलों पर पहुंचा। दल ने मितावली में 64 योगिनी का मंदिर देखा और इसे अद्भुत बताया। बटेश्वर में बड़ी संख्या में मंदिर देखकर खिलाड़ियों ने कहा कि इस क्षेत्र के पुरातात्विक वैभव को हम अपने देश में बताएंगे।
महिला खिलाड़ियों को पुरातत्व धरोहरों की सैर कराने मुरैना विधायक रुस्तम सिंह व जिला पंचायत सदस्य राकेश सिंह लेकर गए थे।