ग्वालियर। सिंधिया राजवंश के ज्योतिरादित्य सिंधिया को बड़ौदा राजघराने की प्रियदर्शिनी से पहली नजर में ही प्यार हो गया था। उस वक्त ज्योतिरादित्य US में पढ़ाई कर रहे थे, जबकि प्रियदर्शिनी मुंबई में। कॉमन फ्रैंड्स ने मुंबई के एक होटल में डिनर रखा था, जिसमें इन दोनों की मुलाकात हुई। मुलाकात के ठीक 3 साल बाद उनकी शादी हो गई। देखते ही लगा था कि वह मेरे लिए ही है....
वैलेंटाइन डे के मौके पर dainikbhaskar.com बता रहा है, ज्योतिरादित्य सिंधिया और प्रियदर्शिनी की पहली मुलाकत की कहानी...
पहले ही परिचय में प्यार हुआ
ग्वालियर के सिंधिया राजवंश के मौजूद मुखिया ज्योतिरादित्य सिंधिया को बड़ौदा की गायकवाड़ राजकुमारी पहली नजर में ही भा गई थीं। खुद, ज्योतिरादित्य ने इस वाकए को लिखा है। उनके मुताबिक दिसंबर 1991 में US में पढ़ाई के दौरान अपने पेरेंट्स के पास समय बिताने वह मुंबई आए थे। इसी दौरान कुछ मित्रों ने एक होटल में आयोजित डिनर में दोनों को आमंत्रित किया था। डाइनिंग टेबल पर जब दोनों का परिचय कराया गया तो शादी जैसा कोई प्रस्ताव नहीं था। फिर भी ज्योतिरादित्य को पहली मुलाकात में ही लगा था कि प्रियदर्शिनी उनके लिए ही बनी हैं। मुलाकात के ठीक तीन साल बाद दिसंबर 1994 में दोनों एक दूसरे के हो गए थे।
शादी के बाद खुद को बदला प्रियदर्शिनी ने
US एजुकेट हुए ज्योतिरादित्य के साथ शादी के बाद प्रियदर्शिनी खुद भी बाहर निकल कर काम करना चाहती थीं। लेकिन सिंधिया राजवंश की बहू बन कर उन्होंने ग्वालियर की आम सोच से सामंजस्य बिठाया, बहुएं घर के बाहर काम नहीं करतीं। हालांकि खुद उनके ससुर माधवराव सिंधिया ने भी उन्हें बाहर निकल कर काम करने के लिए प्रोत्साहित किया था।
ससुर की अकाल-मृत्यु के बाद संभाली ज्योतिरादित्य जिम्मेदारियां
हालांकि शादी के बाद के शुरुआती सालों में प्रियदर्शिनी ग्वालियर की परंपरा के मुताबिक घरेलू बहू बन कर रहीं थी, लेकिन ससुर, तत्कालीन केंद्रीय मंत्री माधवराव सिंधिया ने उन्हें प्रोत्साहित किया तो उन्होंने ज्योतिरादित्य के साथ अपनी जिंदगी खुद प्लान करने का फैसला कर लिया था। लेकिन विमान हादसे ने बहुत कम उम्र में ही ज्योतिरादित्य से पिता का मर्गदर्शन छीन लिया। उस हादसे ने ज्योतिरादित्य की जिंदगी बदल दी। इसके साथ ही प्रियदर्शिनी को भी भावी जीवन की योजनाओं में बदलाव करना पड़ा। उन्होंने राजनीति में आने के बाद पति की जिंदगी में आई चुनौतियों को साझा किया। इसके बाद वह घर से बाहर निकलीं, माधवराव सिंधिया के उन सपनों पर काम किया जो वह अपनी हैरिटेज-प्रॉपर्टी को सहेजने के लिए करना चाहते थे। ज्योतिरादित्य को पारिवारिक जिम्मेदारियों की चिंता से भी मुक्ति दी, ताकि वह राजनीति में कामयाब हो सकें।
दुनिया की 20 खूबसूरत शाही महिलाओं में शामिल प्रियदर्शिनी
बीते साल एक फैशन मैग्जीन ने सर्वे कराया था, कि दुनिया भर के शाही खानदानों से संबंध रखने वाली महिलाओं में फैशन सेंस, लाइफ स्टाइल और बॉडी मेंटीनेंस के आधार पर सबसे खूबसूरत कौन है। इस सूची में प्रियदर्शनी को टॉप-20 में शामिल किया गया था। प्रियदर्शिनी की खासियत है, शाही परंपराओं को निभाते हुए भी खुद को संतुलित बनाया रखना और पहनावे में मर्यादा बनाए रकते हुए भी आधुनिक फैशन ट्रेंड्स के साथ सामंजस्य बनाए रखना।
आगे की स्लाइडस् में फोटोज....