पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कांग्रेस विधायक ने किया हंगामा, बैठक छोड़ मिलने पहुंचे जयंत मलैया

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर। पेयजल व्यवस्था की समीक्षा करते हुए प्रभारी मंत्री जयंत मलैया ने जिला योजना समिति की बैठक में जल संसाधन विभाग के अफसरों को हिदायत दी। मंत्री ने ककेटो से तिघरा बांध में पानी भेजे जाने के दौरान बीच में हो रही बर्बादी को रोका जाए, ताकि साल भर पर्यप्त पेयजल उपलब्ध रहे। बैठक के दौरान ही ज्ञापन देने भितरवार विधायक लाखन सिंह पहुंचे, तो मलैया बैठक को रोक कर बीच में ही उनसे मिले पहुंच गए।
 

बैठक बीच में छोड़ विधायक से मिलने पहुंचे मलैया
अपने विधानसभा इलाके में बुनियादी संसाधनों तक के अभाव को लेकर भितरवार विधायक लाखन सिंह ने कार्यकर्ताओ के साथ कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। विधायक प्रभारी मंत्री मलैया से मिलने अंदर जाने लगे तो पुलिस ने रोक लिया। हंगामे की आवाज सुन  मंत्री मलैया बैठक छोड़कर खुद ज्ञापन लेने  नीचे आ गये।
  
पानी की बर्बादी रोके जल संसाधन विभाग
प्रभारी मंत्री श्री जयंत मलैया ने मुख्य अभियंता जल संसाधन को पानी की बर्बादी रोकने के निर्देश दिए हैं। जल संसाधन विभाग के CE मंत्री को बताया कि ककेटो से तिघरा तक पानी लाने के लिए  नहर बन चुकी है, इसेजल्द ही खोल दिया जाएगा, जिससे वाटर सीपेज लॉस 10 प्रतिशत से भी कम रह जाएगा, जो अब तक 50 प्रतिशत तक था। प्रभारी मंत्री ने जल संसाधन विभाग के दावों की जांच के लिए महापौर से कहा कि वो खुद ककेटो का निरीक्षण करें। हालांकि नगर निगम आयुक्त अनय द्विवेदी ने बताया कि तिघरा में शहर के लिए 31 जुलाई तक पर्याप्त पानी उपलब्ध है।
 
आगे की स्लाइड में जिला योजना सिति की बैठक का फोटो....
खबरें और भी हैं...