पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पकड़ा नहीं जाता तो फिर मारता गोली, भाई के हत्यारे को गोली मारने वाला गिरफ्तार

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर। जनकगंज के तारागंज इलाके में तीन दिन पहले भाई की हत्या के आरोपी हेमंत कुशवाह को गोली मारने वाले आशु पाठक को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आशु ने पुलिस को बताया कि हेमंत उसके भाई की हत्या का आरोपी है और उसके आसपास से निकलने के साथ ही वह ऐसे कमेंट करता था, जिससे उसका खून खौल उठता था। इसलिए उसने मारने का इरादा बना लिया था।
भाई का हत्यारा कमेंट करता था, इसलिए मार दी गोली
तारागंज पुल के नजदीक हेमंत कुशवाह पर आशु पाठक ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर फायरिंग कर दी थी। इसमें गोली हेमंत की पीठ में लगी थी, लेकिन हेमंत जिंदा बच गया था। वारदात के बाद से ही पुलिस आशु को तलाश कर रही थी। गिरफ्तारी के बाद आशु के कब्जे से एक कट्टा भी बरामद किया है। आशु ने बताया कि 2012 में हेमंत कुशवाह, मोनू, मनदीप लोधी और काके ने उसके भाई अतुल पाठक की हत्या कर दी थी। जेल से छूटने के बाद से हेमंत पिछले कुछ समय से उस पर कमेंट करने के साथ ही गाली-गलौज भी करता था। तंग आकर उसने हेमंत को गोली मार दी। आशु का कहना है कि गिरफ्तार न हुआ होता तो वह हेमंत पर हमला जरूर करता।
खबरें और भी हैं...