ग्वालियर. फिल्म एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के लाखों फैंस है, लेकिन वो शहर की एक लड़की की मुरीद हैं। इस लड़की से दीपिका की दीवानगी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उसकी फोटो या फिर उसके बारे में होने वाले कमेंट्स पर वो बाकायदा जवाब देती हैं। हाल ही में दीपिका ने इस लड़की की ड्रेस पर ट्वीट कर इसकी तारीफ की।
दीपिका जिस लड़की की इतनी मुरीद हैं वो दरअसल ग्वालियर की नित्या मंगल है। इसकी उम्र 4 वर्ष है और वह लिटिल एंजिल्स हाईस्कूल में नर्सरी की स्टूडेंट है। हाल ही स्कूल में हुए एक प्रोग्राम के लिए नित्या ने मस्तानी की ड्रेस पहनी। इस ड्रेस के साथ उनके फैमिली मेंबर ने एक फोटो ट्विटर पर 10 फरवरी को अपलोड किया। इस फोटो के अपलोड होने के कुछ देर बात दीपिका पादुकोण ने इस पर अपना कमेंट किया। इस कमेंट के साथ ही सोशल साइट्स पर यह फोटो इस कदर वायरल हो गया है कि लोगों ने इसे बाकायदा फेसबुक से लेकर वाट्सएप पर शेयर कर दिया। जिसके बाद एक दिन में इस पर 8000 से अधिक लोगों ने इसे लाइक किया या फिर कमेंट्स किए।
क्या है खासियत
फिल्म बाजीराव मस्तानी में जिस ड्रेस को दीपिका ने पहना था, नित्या के पैरेंट्स ने उसी तरह की ड्रेस दिल्ली से डिजाइन कराई। स्कूल में हुए प्रोग्राम में नित्या ने दीपिका की मस्तानी की कॉपी की। इसके फोटो और वीडियो सोशल साइट्स पर शहरवासी सबसे ज्यादा शेयर कर रहे हैं।
कौन है नित्या
नित्या, गहना ज्वेलर्स के संचालक अजय मंगल और प्रिंसी मंगल की बेटी हैं। वर्तमान में नर्सरी में पढ़ती है और फिल्म बाजीराव मस्तानी के इस एक्ट के लिए उन्होंने पूरे 30 दिन वीडियो देखकर प्रैक्टिस की थी।
दीपिका पादुकोण ने जो कमेंट किया उसकी ट्वीट लिंक https://twitter.com/deepika padukone/with_replies है। इस पर उन्होंने ओ माई गॉड सीज एडोरेबल मस्तानी।
आगे की स्लाइड्स में देखें फोटो...