पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

WOMEN CAR RALLY: रेडी औऱ गो कहते ही फर्राटे से दौड़ गई कारें

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर। जैसे ही फ्लैग को नीचे किया, वैसे ही फूलबाग मैदान से कारें शहर की सड़कों पर निकल पड़ीं । इस रैली की खास थीम यही थी हर कार की ड्राइविंग महिला के हाथ में थी और इसका आयोजन दैनिक भास्कर  ने किया था। ऐसे लिया भाग...
 
 
वुमैन इस कार रैली को लेकर इतनी उत्साहित थीं कि रविवार तड़के ही फूलबाग मैदान पर पहुंच गईं। कोई अपनी सास के साथ पहुंची तो किसी के हसबैंड ने कार को दुल्हन की तरह सजा दिया। जैसे ही मार्क लाइन पर रेस की तैयारी हुई, और जैसे ही मुख्य अतिथि प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री माया सिंह ने  झंडा नीचे किया, वैसे ही वुमैन की कारें सड़कों पर भागने लगीं। 
 
डॉ. रुचि ने जीती रेस
इस रैली में सबसे पहला स्थान डॉ. रुचि राय ठाकुर ने सबसे पहले तय स्थान पर पहुंचकर हासिल किया। रैली में टॉप 5 विजेताओं को पुरस्कार दिया गया।  कार रैली का विशेष आकर्षण रहा थीम बेस्ड डेकोरेशन। जिसमें ग्रीन ग्वालियर क्लीन ग्वालियर, गो गोवा, बेटी बचाओ, भाभीजी रोड पर हैं जैसी थीम के साथ अपनी कार को डेकोरेट किया।
 
ये रहे  रैली के विजेता
-डॉ. रुचि राय ठाकुर (पहला स्थान) 
-अमीषा माहेश्वरी ( दूसरा स्थान)
-रेखा श्रीवास्तव (तीसरा स्थान)
-तान्या मित्तल (चौथा स्थान)
-शांता बैनर्जी (पांचवा स्थान)
 
15 किमी की थी रेस
वुमैन कार रैली का ट्रैक 15 किमी का था और यह फूलबाग मैदान से शुरू हुई और वापस फूलबाग मैदान पर आकर ही समाप्त हुई। 15 किमी के इस रूट को प्रतिभागियों ने 40 मिनट से 50 मिनट में पूरा किया। इसमें 125 महिला प्रतिभागियों ने भाग लिया। दैनिक भास्कर की  इस कार रैली के प्रति वुमैन का उत्साह कई दिनों से था। इस रैली में करीब 125 महिलाओं ने हिस्सा लिया। ट्रैक पर कार सही प्रकार से चलाई जा रही है या नहीं, इसके लिए पांच चेकिंग पाइंट भी रखे गए थे।
 
स्लाइड्स में देखिए इस वुमैन कार रैली के फोटोज...
खबरें और भी हैं...