ग्वालियर। बीते साल ट्रांसपोर्ट नगर में जहां नाग के मरने बाद नागिन ने उसके गम में दम तोड़ दिया था, वहां शनिवार शाम एक नाग-नागिन के निकल आने से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने एक सपेरा बुलवाया उसने नाग-नागिन के जोड़े को पकड़ा। JCB जैसे ही ‘अमर-प्रेम’ मंदिर पहुंची, निकल आया नाग-नागिन का जोड़ा....
बीते साल ट्रांसपोर्ट नगर के सामने एक ट्रक ने नाग को कुचल दिया था। इसके बाद नागिन ने नाग के पास बैठकर हाईवे को जाम कर दिया था। बाद में नागिन चली गई थी, लेकिन दूसरे दिन सुबह लोगों को नाग के शव के पास ही नागिन फिर नजर आई थी। लोगों के देखते-देखते उसने नाग के पास ही जान देदी थी। नाग के लिए नागिन के दम तोड़ देने के बाद श्रद्धालुओं ने उनका अंतिम संस्कार कर दिया था। उनकी याद में यहां 'अमर-प्रेम' मंदिर बनवा दिया गया था।
एक के जख्मी हो जाने के बाद गुस्से में दूसरा JCB में जा घुसा
नगर निगम की JCB जैसे ही अमर प्रेम मंदिर के किनारे नाले की सफाई करने नाले में पाइप डाला, एक नाग जख्मी हो गया। उसका दूसरा साथी तत्काल सीधे JCB की ARM में घुस गया। घबराए JCB ऑपरेटर ने तत्काल JCB रोक दी, और कूद कर भाग गया। मौके पर भीड़ जमा हो गई, औऱ तरह-तरह की चर्चाएं चल निकलीं।
4 घंटे रुकी रही कार्रवाई बुलाया गया सपेरा
सीवेज सफाई रुकने के बाद स्थानीय नागरिकों ने तत्काल एक सपेरे को बुलवाया। सपेरे ने दोनों को जैसे-तैसे पकड़ा और ले गया। नाग-नागिन के खौफ से पूरे 4 घंटे काम बंद रहा। सपेरा जब दोनों को पकड़ कर ले गया, तभी कार्रवाई शुरू की जा सकी।
तीन माह पहले मुरैना में नागिन ने दी थी जान
मुरैना के खेरिया गांव में भी एक किसान ने खेत में नाग को मार दिया था। नाग के गम में नागिन ने 20 दिन तक उसी जगह पर बैठ कर खाना-पीना छोड़ जान दे दी थी। वहां भी उनके अंतिम संस्कार के बाद गांव वाले सती नागिन देवी का मंदिर बनवा रहे हैं।
आगे की स्लाइड्स में संबंधित फोटोज...