ग्वालियर. आईटीएम के एम्फीथिएटर नाद में युवा फैन्स की भीड़ और सबकी जुबां पर एक ही नाम केके...। हर कोई बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर केके (कृष्ण कुमार कुन्नथ) का इंतजार करता हुअा दिखा।
कार्यक्रम शुरू होने से एक घंटे पहले ही यह ओपन सभागार युवाओं से भर गया। लंबे इंतजार के बाद ब्लैक जैकेट अौर जींस में आए सिंगर केके ने आने के साथ ही अपना फेवरेट सांग क्या मुझे प्यार है...के साथ मंच पर एंट्री की। उनके गाने के साथ युवा ऑडियंस भी गुनगुनाती और डांस करती दिखी, तो फैन्स की इस भीड़ में कुछ अपने मोबाइल से उनकी वीडियो और फोटो क्लिक करते भी दिखे। प्रोग्राम के दौरान यूनिवर्सिटी के चांसलर रमाशंकर सिंह, वीपी रुचि सिंह, एमडी दौलत सिंह, रजिस्ट्रार डॉ. आेमवीर सिंह मौजूद रहे।
ये गाने जो युवाओं को आए ज्यादा पसंद
-ऑडियंस को मोटिवेट करते हुए केके ने पहली नजर पहला नशा..., तुझे सोचता हूं मैं शाम ओ सुबह इससे ज्यादा तुझे और चाहूं तो क्या... गाने गाए।
-इसके बाद दिल इबादत कर रहा है धड़कनें मेरी सुन...गाया। इसके बाद तू ही मेरी शब है सुबह है तू ही..को मंच से ऑडियंस तक डांस करते हुए गाया।
-तू जो मिला तो हो गया मैं काबिल...और इसके बाद यारों मोहब्बत है यही तो... की प्रस्तुति दी। इस गीत पर ऑडियंस वन्स मोर की डिमांड भी की।