पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शादी की रात में घूमी चोरों की बारात, चार घरों मे धावा बोल लाखों की चोरी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर। वसंत पंचमी को मुहूर्त की वजह से लोग शादी में व्यस्त रहे, लिहाजा चोरों ने मौके का भरपूर फायदा उठाया। शुक्रवार रात भितरवार के एक बुजुर्ग व्यापारी और उसकी पत्नी को जख्मी कर लाखों के जेवरात लेगए, जबकि उपनगर ग्वालियर में तीन घरों के ताले तोड़ कर यहां से भी लाखों के जेवरात और दूसरा सामान चोरी कर ले गए। गल्ला कारोबारी और पत्नी को घायल कर ले गए जेवरात....
 
 
भितरवार में गल्ला व्यापारी कल्ली अग्रवाल और उनकी पत्नी अकेले थे। दोनों जब गहरी नींद में थे तब चोर उनके घर में पीछे से दाखिल हुए। आहट सुन कर कल्ली की पत्नी की नींद खुल गई। वह उठ कर देखने गईं, तो चोरों ने उन्हें कट्टे की नोक पर ले लिया। पत्नी की चीख सुन कल्लू भी जाग गए। उन्होंने पत्नी को चोरों से आजाद कराने संघर्ष किया तो उन्हें भी पकड़ लिया गया। इसके बाद चोर उनके घर से जेवरात समेट कर फरार हो गए। चोरों के साथ हुए संघर्ष में पति-पत्नी दोनों घायल हो गए। सामान समेट कर भागने की हड़बड़ाहट में चोर कट्टा भी बाहर ही पड़ा छोड़ गए। घायल पति-पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
 
उपनगर ग्वालियर में चार घरों पर धावा, लाखों का माल चुराया
उपनगर ग्वालियर के पाताली हनुमान इलाके में मेन रोड पर बने जग्न्नाथ सिंह रावत के सूने मकान में चोरों ने ताले तोड़कर लाखों का माल पार कर लिया। जबकि पास ही में रहने वाले बसंत पवैया के मकान में से भी चोर वारदात को अंजाम दे बाहर की कुंडी लगा कर चले गए। इसके अलावा भी उपनगर ग्वालियर के तीन-चार और घरों में भी चोरों की आहट सुनाई दी, लेकिन लोगों के जाग जाने की वजह से यहां कोई वारदात नहीं हो सकी। पुलिस ने मामले दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
 
आगे की स्लाइड्स में संबंधित फोटोज....