पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

घूमने-फिरने ट्रेन में हुआ सवार, घबराया तो बना दी अपहरण की कहानी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर। एक नेता के बेटा दतिया से ट्रेन में घूमने-फिरने के लिए सवार हुआ। ग्वालियर आकर घबरा गया। सहानुभूति बटोरने और परिजन की फटकार से बचने अपने अपहरण की कहानी रच दी। इसी कहानी को उसने ग्वालियर में उस आटो ड्राइवर को भी बताया, जिसने उसे वापस घर पहुंचाने में मदद की।
यह है मामला...
9 फरवरी को गोंदन जनपद के सदस्य अरविंद सिंह यादव का बेटा आशीष स्कूल गया तो वह घर लौटा नहीं, बल्कि रात को ग्वालियर में मिला। आशीष ने पुलिस को बताया था कि उसे दो लोग कुछ खिलाकर अपने साथ दतिया से ग्वालियर ले आए। ग्वालियर स्टेशन पर जब वे टिकट खरीद रहे थे वह भागकर आटो ड्राइवर के पास पहुंच गया। उसने तत्परता का परिचय देकर आशीष के पिता को फोन कर दिया, जिससे उसका अपहरण होने से बच गया।
रिपोर्ट लिखाने पर हुई पुलिस पूछताछ में उगल दी कहानी
घटना के बाद आशीष के पिता अरविंद सिंह थाने में रिपोर्ट लिखाने पहुंचे तो दतिया पुलिस को अपहरण की कहानी अटपटी लगी। पुलिस ने उस आटो वाले को बुलाया, जो आशीष को घर से स्कूल पहुंचाता था। उसने बताया कि आशीष घर से स्कूल जाने के लिए बैठा जरूर था, लेकिन रास्ते में यह कहकर उतर गया कि उसे घर वापस जाना है। जब पुलिस ने आशीष से पूछताछ की तो उसने सही बात दी।
पिता के गुस्से से बचने बना दी कहानी
आशीष ने बताया कि वह ग्वालियर घूमना चाहता था, इसलिए वह आटो से उतरकर दतिया स्टेशन पहुंचा और जो ट्रेन खड़ी मिली, उसमें चढ़ गया। ग्वालियर स्टेशन में वह उतर गया। ग्वालियर आते ही वह घबरा गया। स्टेशन के बाहर उसने एक आटो वाले को अपने अपहरण की कहानी इसलिए सुनाई, क्योंकि वह पिता की डांट से घबरा गया था।
ग्वालियर घूमने के लिए बैठ गया ट्रेन में
आशीष ने पुलिस को बताया कि वह रास्ते में ऑटो से उतरकर सीधे रेलवे स्टेशन पहुंचा। उसका घूमने का मन हुआ तो वह ट्रेन में चढ़ गया। ट्रेन से वह ग्वालियर आया। ग्वालियर में उतरा तो उसे चक्कर आने लगे। इसके बाद वह घबरा गया और पिता की डांट के डर से अपहरण की कहानी रच डाली। ये कहानी उसने एक ऑटो चालक को सुनाई। बच्चे की कहानी पर भरोसा कर ऑटो चालक ने उसे पुलिस के पास भेजने और उसके पिता को खबर करने में पूरी मदद की। दतिया कोतवाली के थाना प्रभारी अजय भार्गव का कहना है कि आशीष ने खुद ही अपहरण की कहानी रची थी। पूछताछ में उसने बताया कि वह कई दिनों से कहीं घूमने नहीं गया था।
आगे की स्लाइड्स में फोटोज....
खबरें और भी हैं...