ग्वालियर. शहर में कई ऐसे कपल हैं, जिन्हें इश्क वाला लव हुआ। प्यार को पाने के लिए किसी ने 9 साल इंतजार किया तो किसी ने लगातार 1 साल तक प्रपोज। वैलेंटाइन-डे पर कुछ ऐसे ही कपल्स की स्टोरी हम आपको बताने जा रहे हैं। जिन्होंने अपनी जिंदगी की यह दास्तां सुनाई...
बैंक में मिला जीवनसाथी
बात पुरानी है जब मैं अपने काम से बैंक गया था। यहां पहली बार मैंने भावना को देखा और उससे बात भी कर ली। भावना ने मुझे समझाया और वहां से चली गई। फिर एक साल तक हमारी कोई मुलाकात नहीं हुई। सितंबर 2014 में एक बार फिर हम मिले। यहां मैंने उससे अपने दिल की बात कही। भावना बिना कुछ कहे वहां से चली गई और अगले दिन उसकी फैमिली ने मुझे घर पर बुलाया। जाने में डर तो लगा लेकिन हिम्मत करके चला गया। यहां बात करने पर फैमिली हमारी शादी को राजी हो गई।
आगे की स्लाइड्स में पढ़ें, एक साल तक किया प्रपोज, तब बनी बात ...