ग्वालियर। शिवपुरी में नरवर जनपद पंचायत के ADEO को लोकायुक्त पुलिस ने 3 हजार रूपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथो पकड लिया। ADEO गरीब हितग्राही को आवास योजना में मकान दिलाने रिश्वत मांग रहा था।
गरीब को मकान की किश्त के लिए मांगी रिश्वत
नरवर में गांव शेरगढ़ के दामोदर बैरागी को इंदिरा आवास योजना के तहत एक मकान स्वीकृत हुआ था। पहली किश्त के तौर पर दामोदर को 25 हजार रूपए मिल चुके थे। 75 हजार की दूसरी किश्त के लिए ADEO अचल सिंह सोलंकी8 हजार की रिश्वत मांग रहा था। परेशान दामोदर ने ग्वालियर में लोकायुक्त को शिकायत कर दी। लोकायुक्त ने शिकायत की तस्दीक के लिए कॉल रिकार्डिंग कराई, और गुरुवार को दोपहर एक टीम के साथ दामोदर को अचल सिंह के पास भेज दिया। दामोदर ने 3 हजार रुपए की रकम अचल सिंह को सौंपी और लोकायुक्त टीम को संकेत कर दिया। लोकायुक्त DSP आरबी शर्मा के नेतृत्व में लोकायुक्त टीम ने सोलंकी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया।