ग्वालियर। लोकायुक्त पुलिस ने PWD के एक क्लर्क को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। वह एक रिटायर्ड कर्मचारी के पेंशन प्रकरण को फाइनल करने लिए 20 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहा था।
पेंशन प्रकरण के लिए मांगी थी रिश्वत
दिनेश सोनी के पिता PWD में इलेक्ट्रिशियन के पद से रिटायर हुए थे। उनके पेंशन प्रकरण को फाइनल करने के लिए PWD के क्लर्क अक्षय जोशी ने 20 हजार की रिश्वत मांगी थी। दिनेश ने इसकी शिकायत लोकायुकत से कर दी। शिकायत की पुष्टि होते ही लोकायुक्त की टीम ने दिनेश को रिश्वत के एड्वांस के तौर पर एक हजार रुपए अक्षय जोशी को दिलवाए और उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
आगे की स्लाइड्स में कार्रवाई के फोटोज....